समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

नशे की हालत में पत्नी से लड़कर सो गया पिता, अचानक घर से लापता हुए 3 मासूम बच्चों का कुएं में मिला शव, माँ हिरासत में 

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीनगर गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गयी जब एक कुएं में तीन बच्चों की लाश मिली। तीनों बच्चे शनिवार की रात से गायब थे। पुलिस ने शक के आधार पर बच्चों की मां को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की बातें कही जा रही हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। इधर घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। उन्होंने जल्द कांड का उद्बेदन कर लेने का आश्वासन दिया है।

बता दें कि चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत के वार्ड संख्या-8 मालीनगर गांव से शनिवार की रात से गायब तीन बच्चो का शव पुलिस ने बरामद किया है। वहीं संदेह के आधार पर बच्चे की माँ को हिरासत में लिया है। घर से महज 15 गज के दूरी पर एक कुआं से तीनों का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक तीनों बच्चो की पहचान चंदन कुमार के 6 वर्षीय पुत्र तरुण कुमार, 4 वर्ष की पुत्री तान्या कुमारी व 2 वर्ष का पुत्र तनिष्क कुमार बताया गया है।

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

IMG 20250125 WA0063

घटना स्थल पर एफएसएल की टीम जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार चंदन नया ऑटो खरीद कर लाया था। इस दौरान वह बच्चों को घुमाने ले गया और नशे में घर पहुंचा। घर पहुंचने पर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। वहीं घर पर कर्जा होने की भी चर्चा हो रही है जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मां-बाप के बीच झगड़ा से बच्चे परेशान थे। लोगों के समझाने का भी उनपर कोई असर नहीं पड़ रहा था। आशंका है कि मां ने ही तीनों को कुएं में डाल दिया है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20250223 WA0089

इस मामले में सदर-2 डीएसपी विजय महतो ने बताया कि बच्चे शनिवार की रात से गायब थे। उनकी तलाश की जा रही है। बच्चों की मां सीमा देवी पर हत्या कर देने का आरोप बताया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

SP ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

IMG 20240904 WA0139

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250126 WA0106

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150