Samastipur

समस्तीपुर केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन, 8वीं कक्षा के बच्चों ने सुनी PM मोदी की बातें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान समस्तीपुर केंद्रीय विद्यालय के 8वीं के छात्र-छात्राएं परीक्षा पर चर्चा पीएम के कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा को लेकर कभी भी तनाव नहीं लेना चाहिए। प्रधानमंत्री ने दोस्ताना व्यवहार करते हुए खाने-पीने, सोने से लेकर प्रकृति के प्रति पूजा का भाव सदैव अनवरत रहने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि कभी भी किसी की किसी से तुलना नहीं करनी चाहिए। इससे बच्चों में हीन भाव आ जाती है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने टीवी स्कीन के जरिए बच्चों को क्या खाएं, कब खाएं, कितना खाएं, कैसे खाएं यह भी बताया। उन्होंने कहा कि खान-पान का संतुलन होना बहुत ही जरूरी है। शरीर में पौष्टिकता रहने पर बच्चों की याददाश्त अच्छी रहती है।

प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने बच्चों को प्रधानमंत्री के बातों को जीवन में व्यावहारिक रूप से परिणत करने की सलाह दी। वरिष्ठ शिक्षक बैजू सिंह, रानी शर्मा अनिल कुमार गुप्ता, अमित किशोर, राजेश कुमार अकेला , अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार, वीपी सिंह, पी के झा, निगम तिवारी गणेश कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार प्रियंका, रवीना, श्वेता कुमारी भी बच्चों के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

42 मिनट ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

5 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

9 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

11 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

12 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

12 घंटे ago