Samastipur

पंजाब से नाबालिग किशोरी को भगाकर समस्तीपुर ले आया युवक, पंजाब पुलिस ने विभूतिपुर से किया बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : पंजाब पुलिस ने सोमवार को समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव से एक नाबालिग लड़की के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पंजाब पुलिस की टीम ने स्थानीय विभूतिपुर थाने की पुलिस के साथ मिलकर लड़की भगाने के आरोपी के घर पहुंचकर लड़की के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी को पंजाब पुलिस अपने साथ मेडिकल के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंची। गिरफ्तार युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी मुन्ना राय के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है जो पंजाब में रहकर मजदूरी करता था।

वहीं, पड़ोस में ही रहने वाली एक नाबालिग लड़की को वह अपने साथ लेकर भाग आया। इसके बाद लड़की के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पंजाब पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान की मदद से सोमवार को समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना पहुंचकर फरार आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी कर नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया है।

इधर पूरे मामले पर मेडिकल जांच कराने पहुंची पंजाब पुलिस कुछ भी बोलने से बचते नजर आयी। वहीं, विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि पंजाब पुलिस आई थी, माधोपुर से एक नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को पकड़ा और लड़की को भी बरामद कर दोनों को अपने साथ पंजाब ले गई।

Avinash Roy

Recent Posts

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

15 मिनट ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

52 मिनट ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

6 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

7 घंटे ago