Samastipur

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंचे समस्तीपुर, यहां है उनका ननिहाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/वारिसनगर :- प्रखंड क्षेत्र के लखनपट्टी पंचायत स्थित कशोर गांव में बुधवार को नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह पहुंचे। यहां उनका ननिहाल है। उनके साथ उनके पिता और मधेश प्रदेश के सांसद शेखर कुमार सिंह भी थे। मुख्यमंत्री ने अपने मामा संजय कुमार सिंह और मामी पूर्व मुखिया सुनीता सिंह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के पिता शेखर कुमार सिंह ने कहा कि वे अपने ससुराल आए हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्वर्गीय ससुर नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कशोर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी नर्मदेश्वर नाथ मंदिर का निर्माण कराया था।

महाशिवरात्रि के अवसर पर वे अपने पुत्र के साथ यहां पूजा-अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोग अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करने जाते हैं, लेकिन जब तक वे माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम नहीं आते, तब तक अयोध्या यात्रा अधूरी रहती है। उन्होंने लोगों को जनकपुर धाम आने का न्योता भी दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका निजी कार्यक्रम था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

7 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

10 घंटे ago