समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ दिखाई देने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं रहागीरों ने बरियाही पुल पर जुट गए। लोगों ने शव को नदी की तेज धारा में बहते हुए देखा, लेकिन पानी का अत्यधिक बहाव और तेज करंट होने के कारण कुछ ही देर में शव सभी की आंखों से ओझल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस मामले की जांच के साथ शव की तलाश में जुट गई है।
जुटे लोगों के अनुसार दोपहर बरियाही पुल पर से होकर गुजर रहे राहगीरों ने नदी की ओर नजर परी तो बरियाही घाट पुल के नीचे पानी में बह रहे एक युवक के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने शव को पहचानने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। बताया गया कि युवक के शरीर पर केवल अंडरवियर था, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर कोई कपड़ा नहीं था। इससे लोगों के बीच कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जाने लगीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण करेह नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा हुआ है। नदी में पानी का दबाव और बहाव सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। यही कारण रहा कि कुछ ही मिनटों के भीतर शव बरियाही घाट पुल से आगे निकलते हुए काकर घाट की दिशा में बह गया।
नदी की तेज धारा के कारण कोई भी व्यक्ति शव के नजदीक जाने का साहस नहीं कर सका। घटना की सूचना तत्काल शिवाजीनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शव तेज बहाव के साथ काफी आगे निकल चुका था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली तथा आसपास के घाटों पर भी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया है ताकि आगे के क्षेत्रों में भी शव की तलाश कराई जा सके।
घटना के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। कुछ लोगों का अनुमान है कि युवक की मौत नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से हुई होगी, जबकि कुछ लोग इसे किसी अन्य घटना से जोड़कर भी देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने किसी भी संभावना पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शव की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
दरभंगा जिला के खरारी पुल की ओर से आने की आशंका जताई जा रही है। उत्तर की दिशा से आए हुए अज्ञात युवक का शव दक्षिण की ओर तेज बहाव और अधिक पानी होने के कारण आगे निकल गया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। नदी में पानी का बहाव अत्यधिक होने के कारण शव आगे निकल गया। उसकी तलाश जारी है। संबंधित प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…