Samastipur

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए समस्तीपुर का शेखोपुर गांव सजधज कर तैयार, देखें वीडियो…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर पंचायत में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा पर होने वाली तैयारी करीब करीब पूरी कर ली गयी है। इससे कार्यक्रम स्थल के अलावा आसपास के इलाके की तस्वीर ही बदल गयी है। इससे गांव के लोगों में खुशी की लहर है। विदित हो कि 13 जनवरी को प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोखोपुर पंचायत में कई कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शुक्रवार को डीएम रौशन कुशवाहा अधिकारियों की टीम के साथ शेखोपुर में कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारी का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बिंदुओं पर तैयारी की समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारियों का विशेष दिशा निर्देश दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शेखोपुर गांव स्थित तालाब को आकरूरक तरीके से सजाया गया है। तालाब की साफ सफाई के साथ चारों ओर रंगाई पुताई का काम भी पूरा कर लिया गया है। तालाब के चारो ओर फाइबर ब्लॉक भी बिछा दिया गया है।

आंगनबाड़ी केन्द्र को भी जीर्णोद्धार के बाद नया रूप दिया गया है। जिम स्थल को भी सजाने सवंारने का काम तेजी से किया जा रहा है। तालाब के समीप कार्यक्रम स्थल के आसपास के इलाके की भी बैरीकेडिंग भी की जा रही है। पंचायत में कचरा प्रबंधन को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इन सभी काम की देखरेख के लिए अलग अलग अधिकारियों की टीम लगी हुई है। जो सुबह से शाम तक कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैदी से काम करा रही है। मुख्य सड़क से गांव में जाने वाली सड़कों के फ्लैक को भी मिट्टी से भरकर दुरूस्त किया जा रहा है। ताकि वाहनों के आवागमन के समय किसी तरह का खतरा या परेशानी न हो।

सीएम के आगमन को लेकर गांव के लोग खुश :

सीएम नीतीश कुमार के शेखोपुर में होने वाले आगमन व गांव के कायाकल्प से गांव के लोगों काफी खुश है। गांव के लोगों का कहना है कि सीएम के आगमन के कारण गांव पूरी तरह चकमक हो गया है। गांव में दिन रात बिजली भी रहती है, जिस घर में नल जल नहीं था वहां भी पानी पहुंच चुका।उप प्रमुख राधा देवी, पूर्व मुखिया रविशंकर सिंह राजा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर राजीव कुमार सिंह, शंकर सिंह आदि प्रशासन की टीम को मदद करने में लगे हुए हैं।

यहां देखें Shorts Reels Video :

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

8 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

12 घंटे ago