समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर में मंगलवार की रात्रि एक खेत में मिलाप कर रहे युगल प्रेमी को पकड़ कर ग्रामीणों ने शादी करा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, Samastipur Town Media वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि प्रेमिका से मिलने गांव के एक खेत में प्रेमी पहुंचा था। इसकी भनक ग्रामीणों को लग गयी। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व पंचायत के मुखिया को देते हुए युगल प्रेमी को अपने कब्जे में ले लिया।
प्रेमिका के पिता के द्वारा किसी तरह की आपत्ति नहीं किये जाने के बाद लोगों ने गांव के ही दुर्गा स्थान में दोनों की शादी करा दी। हालांकि, प्रेमी के परिजन की रजामंदी नहीं थी। पंचायत के मुखिया रामनाथ पासवान ने बताया कि सूचना मिलने पर वे पहुंचे थे। लोगों के निर्णय के साथ थे। शादी के समय डायल 112 की पुलिस भी मौजूद थी। प्रेमी युवक की माने तो उसने भय से ही सही लेकिन जब शादी कर लिया तो जीवन भर उसे निभायेंगे। बहरहाल, खेत की मिलाप से लेकर मंदिर में रचायी गयी शादी की चर्चा चहुंओर है।
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…
समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…
समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…
जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…