समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर निवासी व्यवसायी अजीत कुमार मिश्रा एवं गृहणी पूनम देवी की छोटी पुत्री लक्ष्मी कुमारी चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उसने ICAI की देश स्तर पर नवंबर 2024 में आयोजित फाइनल परीक्षा में यह सफलता अर्जित की है।
बचपन से ही मेधावी छात्र रही लक्ष्मी मैट्रिक की परीक्षा समर्था हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षा एमडीडीएम कॉलेज मुजफ्फरपुर से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। इसके बाद उसने चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर देश स्तर पर परीक्षा उत्तीर्ण की। उसकी बड़ी बहन कोमल कुमारी शिक्षिका एवं भाई प्रभात कुमार अभी कंपटीशन की तैयारी कर रहा है। लक्ष्मी की सफलता पर माता-पिता, भाई, बहन, परिजन, शुभचिंतक सहित क्षेत्र के लोग बधाई दे रहे हैं।
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…
समस्तीपुर : कहा जाता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…