Bihar

BPSC रीएग्जाम पर छात्र युवा शक्ति का बिहार बंद, पप्पू यादव कफन ओढ़ कर सड़क पर उतरे

बीपीएससी 70वीं पीटी री एग्जाम और पटना में छात्र छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार बंद का ऐलान किया है। उनके कॉल पर छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ता बिहार के विभिन्न जिलों में सड़कों पर उतर आए हैं। सबसे ज्यादा असर पटना में देखा जा रहा है।

पप्पू यादव कफन ओढ़ कर खुद रोड पर उतरे और लोगों से बंद रखने की अपील की। पटना में कई चौक चौराहों पर टायर जलाकर यातायात बाधित किया गया और कई गाड़ियों में तोड़ फोड़ की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पटना मेट्रो के निर्माण में लगे कई हाइवा को क्षतिग्रस्त किया गया। इधर समस्तीपुर में छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोक दिया। लगभग आधे घंटे तक ट्रेन का परिचालन बाधित रहा।

बिहार बंद में निकले पप्पू यादव ने कहा कि जब बच्चों के करियर का राम नाम सत्य हो रहा है तो बिहार सरकार का भी राम नाम सत्य हो जाना चाहिए। पूरा बिहार बंद है और राज्य की जनता सपोर्ट में है। बंद समर्थकों ने पटना डाकबंगला चौराहे पर रोड जाम कर दिया है। वहां युवा शक्ति के सैकड़ों कार्यकर्ता जमा हैं और नारेबाजी कर बीपीएससी एस री एग्जाम की मांग कर रहे हैं।

बंद के दौरान पटना में पप्पू यादव के समर्थकों ने अशोक राजपथ पर सड़क जाम कर दिया। वहां टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिससे काफी देकर तक यातायात प्रभावित हुआ। पटना की सड़कों पर घूम घूम कर युवा छात्र शक्ति के कार्यकर्तोओं ने हुड़दंगी भी की। इसके अलावा, गया जिले में भी इसी तरह के प्रदर्शन हुए, जहां युवाओं ने मुख्य मार्गों को जाम किया और टायर जलाए। प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिक देख पुलिस शांत पड़ गई। पटना में पप्पू यादव ने कहा कि इस बंद में बाजारों को बंद करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन सड़क और रेल जाम नहीं करने की बात कही गई थी। हालांकि समस्तीपुर में रेल को भी रोका गया।

बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडई भी सामने आई। पटना की सड़कों पर कई गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए गए और अशोक राजपथ में दुकानों में तोड़ फोड़ की गई। पप्पू यादव के समर्थकों ने जबरन बंद कराया और विरोध करने वालो के साथ बदसलूकी की। दुकानों में घुस कर बवाल किया। बंद के दौरान पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की भी की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

15 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

16 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

17 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

21 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

23 घंटे ago