Samastipur

पूर्व मंत्री आलोक मेहता से जुड़े केस में ससुर-दामाद को ED ने किया गिरफ्तार, विधायक पर भी गिर सकती है गाज…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी उजियारपुर सीट से विधायक व पूर्व मंत्री आलोक मेहता की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। बैंक स्कैम मामले में ईडी ने ससुर-दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। राजद विधायक पर भी गाज गिर सकता है। दरअसल, वैशाली शहरी विकास को-ऑपरेटिव बैंक में हुए 100 करोड़ के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने वाराणसी में छापेमारी कर बैंक के सीईओ विपिन तिवारी, उनके ससुर रामबाबू शांडिल्य (गाजीपुर, यूपी), नितिन मेहरा (दिल्ली), और संदीप सिंह (कोलकाता) को गिरफ्तार किया। इनके साथ पंकज तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया।

आज कोर्ट में होंगे पेश

ईडी ने शनिवार को नितिन मेहरा, रामबाबू शांडिल्य और पंकज तिवारी को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, संदीप सिंह और विपिन तिवारी से अभी ईडी पूछताछ कर रही है। इन दोनों को शनिवार देर शाम गिरफ्तार किया गया था और रविवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में जांच एजेंसी बैंक के अध्यक्ष संजीव कुमार को भी गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

रामबाबू शांडिल्य पर भी आरोप

बैंक के सीईओ विपिन तिवारी के ससुर रामबाबू शांडिल्य पर पूर्वांचल सहकारी बैंक में 30 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। शनिवार को भी ईडी की छापेमारी जारी रही। इससे पहले राजद विधायक आलोक मेहता और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर शुक्रवार को पटना, वाराणसी, दिल्ली, कोलकाता और अन्य स्थानों में 19 जगह छापेमारी हुई थी।

आलोक मेहता और उनके परिवार पर सवाल

छापेमारी में आलोक मेहता के पटना और अन्य स्थानों से करीब दो दर्जन जमीन के दस्तावेज, एक दर्जन बैंक पासबुक, कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस के कागजात बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए पटना ईडी कार्यालय में बुलाया जा सकता है।

बैंक की स्थापना और घोटालों का इतिहास

वैशाली शहरी विकास को-ऑपरेटिव बैंक की स्थापना 35 साल पहले राजद विधायक आलोक मेहता के पिता स्व. तुलसीदास मेहता ने की थी। 1995 से 2012 तक आलोक मेहता बैंक के चेयरमैन रहे। इस दौरान बैंक का प्रबंधन पूरी तरह उनके परिवार के नियंत्रण में था। 2015 में गबन के आरोपों के चलते आरबीआई ने बैंक का वित्तीय कारोबार बंद कर दिया था। जून 2023 में बैंक में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ। आरबीआई की रिपोर्ट के आधार पर हाजीपुर में तीन एफआईआर दर्ज हुईं और ईडी ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

8 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

12 घंटे ago