समस्तीपुर : एसपी अशोक मिश्रा ने गुरुवार को समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसपी ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों की सामानों का जांच करने का निर्देश दिया। खासकर मंडल कारा से पेशी के लिए कोर्ट लाए जाने तथा पेशी के बाद मंडल कारा वापस पहुंचाने के दौरान बंदियों पर विशेष नजर रखने और बंदियों से मिलने वाले मुलाकातियों पर पैनी निगाह रखने का निर्देश दिया।
प्रवेश तथा निकास द्वार पर व्यवहार न्यायालय में आने जाने वाले व्यक्तियों की तलाशी अभियान लगातार जारी रखने का भी उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने बंदी हाजत का भी निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायाधीशों और दंडाधिकारियों के सुरक्षा में प्रतिनियुक्ति पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सचेत रहने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…