Samastipur

समस्तीपुर : विद्यालय में ग्रामीणों ने किया हंगामा, एक शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर के उच्च माध्यमिक विद्यालय दुबहा में गुरुवार को स्कुल खुलते ही ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और स्कुल के एक आरोपित शिक्षक को खोजने लगे। ग्रामीणों के गुस्से को देख विद्यालय प्रसाशन विभाग और पुलिस की सुचना दी। सुचना मिलते ही बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार, अवर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, बीपीएम रवि शंकर प्रसाद, बीआरपी शंभू शरण सहनी विद्यालय पहुंचकर बीच-बचाव किया। इधर ग्रामीणों के आने की भनक मिलते ही आरोपित शिक्षक एक खेत मे छुप गए जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ग्रामीणों का बताना था कि विद्यालय में पढ़ने वाली एक नवम वर्ग की छात्रा के साथ विद्यालय के एक शिक्षक के द्वारा छेड़खानी करने का प्रयास किया गया है। बताया जाता है कि शिक्षक पिछले वर्ष BPSC द्वारा चयनित होकर TRE-1 में पदस्थापित हुए थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुबोध राम ने बताया कि इस बात कि सुचना गुरुवार को तब मिली जब ग्रामीणों ने विद्यालय पहुँच हंगामा करने लगे। तब इन तमाम बातों की जानकारी हमें मिली।

पूर्व में यदि थोड़ी भी भनक मिलती तो इस तरह मामला ही नहीं होता। वैसे आरोपित शिक्षक के विरुद्ध विभाग को भी लिखा जायेगा। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों के हंगामे कि सूचना पर विद्यालय पहुंचे और मामले को शांत कराया है। एक शिक्षक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया है। लेकिन देर शाम तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

17 मिनट ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

2 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

5 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

15 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

16 घंटे ago