Samastipur

रोसड़ा में बैंक परिसर में ही ग्राहक से उड़ाये 45 हजार रुपये, दूसरी ओर बाजार में अधेड़ को झांसा देकर उचक्कों ने उड़ाये 50 हजार रुपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- इन दिनों थाना क्षेत्र में उच्चकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अतिसुरक्षित व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में भी आसानी से छिनतई की घटना को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं। शुक्रवार को उच्चकों ने शहर में दो घटनाओं को अंजाम दिया । इसमें एक घटना तो बैंक ऑफ इंडिया की भीतरी परिसर में ही कर डाली। वह भी तब जब ग्राहक रुपये जमा करने को लेकर कॉउंटर पर लगी पंक्ति में खड़ा था।

पीड़ित थाना क्षेत्र के सहियारबुर्ज निवासी रामसेवक महतो ने बताया कि बैंक शाखा परिसर में उच्चकों ने उसके पास से 45 रुपये झटक लिए। उन्होंने बताया कि वे 45 हजार रुपये में एक प्लास्टिक में रख हाथ में पकड़े हुए थे और डिपॉजिट कॉउंटर पर कतारबद्ध थे। तभी एक उच्चके ने झपट्टा मार उनके हाथों से रुपये वाला प्लास्टिक झटक लिया और शाखा परिसर से फरार हो गया। वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझते और उच्चके का पीछा करते, वह फरार हो चुका था।

इधर, सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस बैंक शाखा की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी रही। लोगों का कहना है कि जिस तरह उचक्के प्रथम तल पर अवस्थित बैंक शाखाओं में भी आसानी से घटना कारित कर फरार हो जा रहे हैं, ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

उचक्कों ने झांसा दे अधेड़ से उड़ाये 50 हजार रुपये

रोसड़ा शहर में इन दिनों उच्चकों की सक्रियता काफी बढ़ी हुई है। शुक्रवार को बाइक सवार उच्चकों ने थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बीएड कॉलेज के समीप एक साइकिल सवार अधेड़ से 50 हजार रुपये झटक लिया। इस संबंध में पीड़ित थाना क्षेत्र के भटोतर निवासी उपेन्द्र महतो ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार की दोपहर शहर के एसबीआई मुख्य शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी की और रुपये को झोला में रख साइकिल की हैंडल में टांग दिया। साईिकल से घर लौटने के दौरान मिर्जापुर बीएड कॉलेज के समीप बाइक सवार उच्चकों ने साईिकल में हवा कम रहने की बात कह उनका ध्यान भटका दिया और हैंडल में टंगा रुपया वाला झोला झटक लिया।

पीड़ित उपेन्द्र जब तक कुछ समझ पाते तब तक उच्चके फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उच्चकों का कुछ दूर पीछा भी किया, पर कुछ पता नहीं चल सका। इधर, सूचना पर रोसड़ा पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल डीआईयू टीम के साथ बैंक शाखा से लेकर घटनास्थल के बीच जगह-जगज सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने में जुटे रहे। इंस्पेक्टर ने बताया कि शीघ्र ही उच्चकों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

2 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

6 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

10 घंटे ago