Samastipur

समस्तीपुर में महाराज अहिबरन जी की जयंती एवं बरनवाल मिलन समारोह का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बरनवाल सेवा समिति के द्वारा मथुरापुर स्थित एक विवाह भवन के प्रांगण में महाराज अहिबरन जी की जयंती एवं बरनवाल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समस्तीपुर नगर एवं इसके समीप के ग्रामीण इलाके के वर्णवाल परिवार ने भाग लिया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश बरनवाल महासभा के संरक्षक प्रो. अनिल कुमार गुप्ता, दलसिंहसराय बड़ी उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार राजू, पटना उपाध्यक्ष विनोद देव, रोसड़ा कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार, कल्याणपुर एवं अधिवरण कल्याण न्यास रोसड़ा अध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार एवं सचिव जगदीश प्रसाद के अलावा अस्मिता दयाल जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समस्तीपुर में ब्रांच मैनेजर है एवं उनके पति डॉ. संतोष कुमार डीएमसीएच दरभंगा को विशिष्ट अतिथि के रूप में माल्यार्पण कर एवं शाॅल देकर बरनवाल सेवा समिति समस्तीपुर के संरक्षक रंजीत कुमार गुप्ता एवं अन्य लोगों के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वर्णवाल सेवा समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर एवं सचिव रविंद्र कुमार बरनवाल के द्वारा महाराज अहिबरन जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अर्पित की गई। साथ संरक्षक एवं बाकी पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित की गई। मंच पर कार्यवाही की उद्घोषणा के लिए बरनवाल सेवा समिति समस्तीपुर के कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार पिंकू की सुपुत्री स्वर्ण पलक ने अपना योगदान किया।

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को मेडल एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद बरनवाल सेवा समिति द्वारा आरती किया गया। वहीं बरनवाल सेवा समिति समस्तीपुर में एक महिला संगठन बनाने पर विचार विमर्श हुआ एवं इसके लिए स्वेच्छा से महिलाओं को मंच पर बुलाया गया। वहीं बिहार प्रदेश बरनवाल महासभा के कार्यकारिणी सदस्य एवं समस्तीपुर जिला भाजपा के प्रवक्ता पंकज कुमार ने 5 कट्ठा जमीन खोजने के लिए सभी वर्णवाल परिवार को निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

4 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

7 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

7 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

18 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

18 घंटे ago