Bihar

तेजस्वी यादव ने खाई कसम, एक मंत्र भी दिया; नये साल पर RJD नेता का अंदाज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पूरी दुनिया नये साल (New Year 2025) के जश्न में डूबी है। नये साल के मौके पर राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का खास अंदाज नजर आया। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर नये साल की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने एक वचन लिया और बिहार को नंबर वन बनाने के लिए मंत्र भी दिया।

एक्स पर तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘नया साल बिहार के लिए नई उमंगें और नई आशाएं लेकर आ रहा है। नए साल 2025 में हम नई सोच, नई शक्ति, नए जोश, नए उत्साह, नए साहस और नए संकल्प के साथ बिहार को नई दिशा और नई मंज़िल तक ले जाने का वचन लेते हैं।

बिहार की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बिहार को नंबर-1 राज्य बनाने के लिए हमें एक सूत्र, एक बंधन में बंध कर एकजुट होकर एक लक्ष्य के लिए जी जान से काम करना होगा। हमारा एक होना ही एकमात्र मंत्र है बिहार को “नंबर 1 राज्य” बनाने का।’

इस पोस्ट के साथ ही तेजस्वी यादव ने एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में राजद नेता की योजनाओं का जिक्र है जिसका वादा उन्होंने बीत साल बिहार की जनता से किया था। तेजस्वी ने कहा था कि अगर बिहार में अगली सरकार उनकी बनी तो इन योजनाओं को बिहार में लागू किया जाएगा।

जो तस्वीर तेजस्वी यादव ने शेयर की है उसमें लिखा गया है. ‘माई-बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपया प्रतिमाह दिया जाएगा। लाखों नए रोजगार निवेश के नए अवसर। वृद्धा पेंशन योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 400 से बढ़ाकर 1500 रुपया प्रतिमाह, प्रतिमाह 200 रुपया यूनिट बिजली फ्री और पलायन से मुक्ति। हैप्पी न्यू बिहार ईयर।’

इसके अलावा तेजस्वी यादव ने एक अन्य पोस्ट में बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना भी साधा है। तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘बिहार में नया साल तब होगा जब ये जुल्म ढाने वाली NDA सरकार जाएगी और नई सरकार आएगी।’ इस पोस्ट के साथ तेजस्वी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। बहरहाल आपको बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैँ। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

4 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

7 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

7 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

18 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

18 घंटे ago