समस्तीपुर में कृषि विभाग ने शुरू किया ड्रोन से दवा का छिड़काव
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- राज्य सरकार के आदेशानुसार कृषि विभाग ने खेतों में ड्रोन से रसायनिक खाद की छिड़काव शुरु कर दिया है। जिससे किसानों में खुशी देखी जा रही है। यह कार्य मोहिउद्दीननगर प्रखंड के रासपुर पतसिया पुरब पंचायत में पौध संरक्षण विभाग की ओर से ड्रोन से कीटनाशक एवं तरल उर्वरक का छिड़काव कर शुरु किया गया।
इस तकनीक के प्रयोग से किसानों को समय के साथ-साथ उर्वरक की बचत के साथ लागत भी कम आएगी। जिससे अच्छी पैदावार होने से किसानों की आर्थिक स्थिति उन्नयन का मार्ग भी प्रशस्त होगा। कृषि विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक विभागीय स्तर से इसके लिए एजेंसी की नियुक्ति की गई है। जिले के 20 प्रखंडों में ड्रोन से रबी फसलों में छिड़काव के लिए 2000 एकड़ लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

