समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव से पूसा चलने के दौरान स्कॉर्पियो पर सवार तीन अन्य साथियों ने विकास नामक युवक को जबरन मथुरापुर टारा चौक से बिरौली घाट जाने वाली सड़क के किनारे धक्का मारते हुए गाड़ी से नीचे गिरा दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गये। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह रात में थाने पर विकास पहुंच कर गाड़ी लूट होने की बात कही।
इसके बाद थाना अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गाड़ी जीपीएस लोकेशन ट्रेस करने लगी। इसी दौरान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाने के पुलिस की मदद से स्कॉर्पियो को बछवाड़ा पुलिस ने जब्त किया। जानकारी के अनुसार वासुदेवपुर गांव निवासी सतनारायण महतो का नाती विकास कुमार अपने ननिहाल में आया हुआ था।
इसी दौरान विकास के पहचान के तीन दोस्त बताते हुए विकास कुमार के साथ अपने स्कॉर्पियो गाड़ी से सोमवार की शाम वासुदेवपुर गांव से पूसा चलने के लिए राजी कर लिया और रास्ते उसे धक्का देकर गिराकर गाड़ी लेकर फरार हो गया था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि रुपए के लेन-देन का मामला सामने आया है। यह लूट का मामला नहीं है। वाहन स्वामी द्वारा आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने अस्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है।
बिहार की सियासत में इन दिनों बिहार के नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है.…
बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…
समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…
समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…