Samastipur

समस्तीपुर के इशांत राज ने बिहार सब जूनियर युगल बैडमिंटन का खिताब जीता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर के इशांत राज ने अपने जोड़ीदार पराग सिंह के साथ खेलते हुए बिहार राज्य सब जूनियर युगल बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। विदित हो कि मुजफ्फरपुर में 9 से 13 जनवरी तक बिहार राज्य सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था।

इसकी जानकारी देते हुए समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि सब जूनियर (अंडर-17) युगल वर्ग में समस्तीपुर के इशांत राज ने मुंगेर के अपने जोड़ीदार पराग सिंह के साथ खेलते हुए फाइनल में मुजफ्फरपुर के अनीश कुमार एवं मुंगेर के अभिनय चंद्रा की जोड़ी को 21-12 एवं 21-7 से सीधे सेटों में हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। वहीं इसी वर्ग के एकल मुकाबले में इशांत राज ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। जहाँ मुजफ्फरपुर के काव्य कश्यप ने उन्हें कड़े मुकाबले में पराजित कर दिया।

इशांत राज के बिहार राज्य सब जूनियर युगल बैडमिंटन चैंपियन बनने पर समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पंकज ज्योति, उपाध्यक्ष एके लाल, मुकेश कुमार सिंह, ललन यादव, डॉ एके आदित्य, डॉ हेमंत ठाकुर, डॉ सुशांत, अमित गूँजन, संजीत अग्रवाल, कोच -सह- कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, सहायक सचिव नीलेश कुमार, अमित गुप्ता, हिमांशु चाँदना, रोहित अग्रवाल, रौशन अग्रवाल सहित कई खेलप्रेमियों ने बधाई दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

34 मिनट ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

1 घंटा ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

2 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

2 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

8 घंटे ago