Bihar

अब सीधे चुनाव होगा, बिहार में सियासी बदलाव की अटकलों पर बोले तेजस्वी

बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मंगलवार को मकर संक्रांति के मौके पर राजद सांसद और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने यह कह कर इन अटकलों को और हवा दे दी कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं। मीसा भारती ने यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार उनके गार्जियन हैं और अगर वो आते हैं तो उनका स्वागत है।

मीसा भारती के इस बयान के बाद कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। बीजेपी नेताओं ने कहा कि आरजेडी दिन में सपने देख रही है। अब राजद नेता तेजस्वी यादव ने इन अटकलों पर काफी हद तक विराम लगा दिया है। तेजस्वी यादव इन दिनों अपनी कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर हैं। बुधवार को वो जहानाबाद जिले में होंगे।

मीडिया से बातचीत में मंगलवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि अब कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है और अब सीधे चुनाव होगा। तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘कोई भी अगर कुछ सोच रहा है कि कुछ होने जा रहा है तो अब एकदम नहीं होने जा रहा है। अब सीधे चुनाव होगा। अब जनता चुनाव करेगी और जनता का फैसला सिर-आंखों पर होगा। बिहार में पूरी तरह से DK टैक्स की वसूली की जा रही है और आने वाले समय में कैसे हो रहा है, पूरे प्रमाण के साथ हम सामने रखेंगे।’

बता दें कि इससे पहले मीसा भारती ने कहा था कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। खरमास के बाद ही शुभ काम शुरू होते हैं। मुख्यमंत्री के नीतीश कुमार के राबड़ी आवास पर दही-चूड़ा भोज में नहीं आने पर मीसा भारती ने कहा था कि मुख्यमंत्री हमारे गार्जियन हैं। उनके लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। नीतीश जब आना चाहें तो उनका स्वागत है।

हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने यह कहा था कि नीतीश कुमार को न्योता देने का उनको मन नहीं है। तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा था कि वो राबड़ी आवास में नीतीश कुमार की इंट्री नहीं होने देंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

13 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

13 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

14 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

18 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

20 घंटे ago