Samastipur

DM ने अधिकारियों के साथ की बैठक, शांतिपूर्ण परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा प्रशासन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा तथा पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से आगामी 1 फरवरी से 15 फरवरी तक होने वाली वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 तथा बसंत पंचमी के अवसर पर विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। सर्वप्रथम इंटरमीडिएट परीक्षा के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद द्वारा परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बनाए गए मानदंडों एवं दिशा निर्देशों को विस्तार से सभी केंद्राधीक्षक को एवं उपस्थित पदाधिकारियों की को अवगत कराया गया।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा प्रतिनियुक्त सभी डंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बरकरार रखने को लेकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने हेतु केंद्र पर बेहतर तरीके से छात्र-छात्राओं की जांच करने, यातायात को सुगम बनाए रखने एवं समय से छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिलाने हेतु पहले से सभी तैयारियां पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके पश्चात जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा बताया गया की कुल समस्तीपुर अनुमंडल अंतर्गत 50 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित है। इसके अतिरिक्त रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत कुल 13 परीक्षा केंद्र पर दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत कुल 5 परीक्षा केंद्र पर तथा पटोरी अनुमंडल अंतर्गत कुल 9 परीक्षा केंद्र पर इस प्रकार कुल 77 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

जिसके लिए स्टैटिक दंडाधिकारी फ्रिस्किंग पदाधिकारी/ कर्मी पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी तथा सुपर जोनल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है। इसके लिए विस्तृत संयुक्त आदेश निर्गत किया जा चुका है जिसका अध्ययन सभी संबंधित पदाधिकारी कर लेंगे एवं उसका अक्षरशः अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा एवं लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी/ कर्मी के विरुद्ध त्वरित गति से एक्शन लिया जाएगा।

इसी प्रकार आगामी बसंत पंचमी में सरस्वती पूजन के अवसर पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी स्थापित किए जाने वाले मूर्तियों की संख्या देख लेंगे एवं नियमानुसार उनका लाइसेंस निर्गत है अथवा नहीं इसकी जांच कर लेंगे। साथ ही विसर्जन का रूट का निर्धारण कर लेंगे एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को मनाई मनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे। शांति समिति की बैठक भी कर लेंगे जिससे आगामी वसंत पंचमी का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सभी थाना प्रभारी अनिवार्य रूप से डीजे प्रतिबंध का पालन करेंगे। सामान्य परिस्थितियों में भी अगर कोई डीजे 10:00 बजे रात्रि के बाद बजाता हुआ पाया जाता है तो संबंधित थाना प्रभारी की जवाब देही तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बसंत पंचमी या किसी भी अन्य त्योहार पर डीजे पूर्णत प्रतिबंधित है अगर कोई डीजे बजता हुआ पाया जाता है तो उस डीजे को जब्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर सामान्य समस्तीपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी समस्तीपुर, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं परीक्षा में प्रतिनियुक्ति सभी दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी तथा केंद्र अधीक्षक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

4 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

5 घंटे ago