Samastipur

समस्तीपुर में सरस्वती पूजा के दौरान रात 10:00 बजे के बाद DJ बजता मिला तो संबंधित थानाध्यक्ष पर होगी कार्रवाई 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा तथा पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से बसंत पंचमी के अवसर पर विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्थापित किए जाने वाले मूर्तियों की संख्या देख लेंगे एवं नियमानुसार उनका लाइसेंस निर्गत है अथवा नहीं इसकी जांच कर लेंगे। साथ ही विसर्जन का रूट का निर्धारण कर लेंगे एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को मनाई मनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे। शांति समिति की बैठक भी कर लेंगे जिससे आगामी वसंत पंचमी का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सभी थाना प्रभारी अनिवार्य रूप से डीजे प्रतिबंध का पालन करेंगे। सामान्य परिस्थितियों में भी अगर कोई डीजे 10:00 बजे रात्रि के बाद बजाता हुआ पाया जाता है तो संबंधित थाना प्रभारी की जवाब देही तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बसंत पंचमी या किसी भी अन्य त्योहार पर डीजे पूर्णत प्रतिबंधित है अगर कोई डीजे बजता हुआ पाया जाता है तो उस डीजे को जब्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर सामान्य समस्तीपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी समस्तीपुर, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं परीक्षा में प्रतिनियुक्ति सभी दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी तथा केंद्र अधीक्षक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

12 मिनट ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

29 मिनट ago

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

1 घंटा ago

शहर से सटे बिशनपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…

1 घंटा ago

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

2 घंटे ago