समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक मामला दर्ज किया है। इस बाबत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर निवासी कुमार अमन ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि साइबर अपराधियों ने उसे ट्रेडिंग के जरिए अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। उनके कहने पर उसने एक मोबाइल एप डाउनलोड किया और उसी के माध्यम से ट्रेडिंग शुरू की। शुरुआत में विश्वास दिलाने के लिए कुछ दिनों बाद उसके खाते में मुनाफे की थोड़ी राशि भी भेजी गई। इसके बाद ठगों ने अधिक कमाई का प्रलोभन देकर अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराए।
इस दौरान उससे एक खाते में 9.79 लाख रुपये और दूसरे खाते में 1.31 लाख रुपये जमा करा लिए गए। इस तरह कुल 11.10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित के अनुसार, एप पर उसकी कुल राशि मुनाफे सहित 68 लाख रुपये दिखायी जा रही थी। जब उसने पैसे निकासी की कोशिश की तो साइबर ठगों ने कमीशन के नाम पर पहले 20.64 लाख रुपये और जमा करने की मांग कर दी। इसके बाद उनका व्यवहार भी बदल गया, जिससे उसे ठगी का शक हुआ। संदेह होने पर जब उसने इस तरह की साइबर ठगी की खबरें देखीं तो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…