समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल क्षेत्र के दरभंगा में रेल नीर के नए संयंत्र की स्थापना को लेकर कवायद शुरू हो गई है। आईआरसीटीसी की ओर से नये रैली संयंत्र को लेकर विस्तृत कार्य योजना रिपोर्ट अब तैयार की जाएगी। इस बाबत आईआरसीटीसी में भेजे पत्र में दरभंगा में रेल नीर संयंत्र की स्थापना को लेकर फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की बात कही है। फिलहाल रेलवे संयंत्र दानापुर से समस्तीपुर रेल मंडल को रेल नीर की आपूर्ति की जाती है। इसमें समस्तीपुर के अलावा दरभंगा, रक्सौल स्टेशन को रेलवे ने बिक्री के लिए आवश्यक करके रखा है। इसके अलावा दूसरे ब्रांड के पानी यहां बिक्री नहीं होती है।
बताते चलें की पीक सीजन में जून महीने में रेल नीर की आपूर्ति लगातार हर बार गड़बड़ हो रही है। काफी डिमांड होने के बाद जून में 10 से 15 दिनों तक आईआरसीटीसी पीक सीजन में समस्तीपुर रेल मंडल में आपूर्ति बंद हो जाती है। मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं कर पाने के कारण आईआरसीटीसी हाथ खड़े कर देती है। जिसके कारण यात्रियों को पूर्व मध्य रेलवे की ओर से अप्रूव पानी बिक्री को मिलता है। ऐसे में अभी भी सहरसा जैसे स्टेशनों पर जहां रेल नीर अनिवार्य नहीं किया गया है। दूसरे ब्रांड के पानी में यात्रियों की निर्भरता रहती है। पीक सीजन में औसतन 35 से 40 हजार बोतल तक का डिमांड रहता है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…