Samastipur

जितवारपुर में काॅस्मेटिक दुकानदार पर जमकर फायरिंग, तीन खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर वार्ड संख्या-16 में बुधवार की शाम तीन बाइक पर 6 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने एक जनरल स्टोर व श्रृंगार की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान दुकानदार की जान बाल-बाल बच गयी। पीड़ित दुकानदार की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी निवासी सेवानिवृत्त रेल लोको पायलट शंकर राय के पुत्र कुंदन कुमार राय के रूप में की गई है। फिलहाल वह जितवारपुर बुल्लेचक में ही मकान बनाकर रहते हैं व जितवारपुर रेलवे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास कई वर्षों से जनरल स्टोर और कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं।

घटना को लेकर बताया गया है कि बुधवार की शाम कुंदन के दुकान पर पहुंचे 6 की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने न केवल दुकान में तोड़फोड़ की, बल्कि लूटपाट कर करीब 20 हजार रुपये नकद भी गल्ले से निकाल लिए। इसके बाद सभी बदमाश गाली-गलौज करते वहां से फरार हो गए। इधर गोलीबारी की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह सदल-बल घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित से पूछताछ की।

इस दौरान पुलिस ने वहां से तीन खोखा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पूछे जाने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित दुकानदार द्वारा गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

19 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

21 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

23 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago