Samastipur

घर के दरवाजा पर अलाव ताप रहे युवक की गोली मार ह’त्या मामले में घटनास्थल पर पहुंचे SP, कुछ संदिग्धों हिरासत में लेकर पूछताछ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-6 में रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने अपने घर पर अलाव ताप रहे 38 वर्षीय जितेंद्र कुमार महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने कारवाई तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में चार संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है।

इधर सोमवार को पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटे हुए हैं। उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों से घटना की जानकारी ली व जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये। बता दें कि रविवार की शाम घर के दरवाजा पर अलाव ताप रहे जितेंद्र की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी।

लोगों ने बताया कि तीन बाइक से आये छह बदमाशों ने आते ही जितेंद्र पर गोली चलानी शुरू कर दी। जिससे बचने के लिये जितेंद्र ने भागने का प्रयास किया था। लेकिन सिर में गोली लगने से वह वहीं ढेर हो गया। इसके बाद सभी बदमाश वहां से भाग निकले। बताया गया है कि जितेंद्र ताड़ी उतारने व बेचने का कार्य करता था। अपनी बड़ी लड़की नेहा की शादी कर चुका था। वहीं पुत्र अजित कुमार (13 वर्ष), पुत्री रूबी कुमारी (7 वर्ष) एवं छोटा पुत्र यश राज (6 वर्ष) की सभी जिम्मेदारी जितेन्द्र के कंधे पर ही था। पत्नी के बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

घटनास्थल पर पहुंचे SP ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

6 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

13 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

20 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

21 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

22 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

22 घंटे ago