Samastipur

ताजपुर के ‘द एलिट सोसाइटी’ को पटना में किया गया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- पटना के एक निजी होटल सभागार में निरमया ब्लड बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान महाकुंभ 2025 सीजन चार के अवसर पर ताजपुर के ‘द एलिट सोसाइटी’ नामक स्वयंसेवी संस्था व उसके अध्यक्ष को मोमेंटो, शील्ड एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि यह सम्मान रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से सराहनीय भागीदारी के लिए दिया गया है। इस अवसर पर सोसाइटी के सभी रक्तवीरों को अलग से भी पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मानित सदस्यों में सोसायटी के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहित सदस्य आलोक कुमार, सुनील कुमार ठाकुर, सुमन सौरभ सिन्हा, हर्ष राज, शशि रंजन गौतम और प्रभात कुमार शामिल रहे। समारोह के दौरान द एलिट सोसाइटी की परंपरा के अनुसार महाकुंभ के आयोजक डॉ. राजेश कुमार रंजन, मुख्य अतिथि सीता साहू व अन्य अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

5 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

7 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

20 घंटे ago