Samastipur

सकरी-हसनपुर नयी रेल लाइन मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य, समस्तीपुर के अलावा खगड़िया व दरभंगा के लोगों को भी मिलेगा लाभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : सकरी हसनपुर नई रेल लाइन निर्माण योजना का काम पूरा करने का लक्ष्य रेलवे ने मार्च 2027 तक तय किया है। नये एलाइनमेंट के अप्रूवल के बाद फिलहाल भूमि अधिकरण की प्रक्रिया शुरू है। बताते चले कि रेलवे ने हसनपुर सकरी रेल निर्माण योजना के एलाइनमेंट में बदलाव किया था। मिथिलांचल की ड्रीम प्रोजेक्ट हसनपुर-सकरी 79 किलोमीटर रेल परियोजना अब 81 किलोमीटर लंबी होगी।

रेलवे के बदलाव के बाद पर्यावरण विभाग ने भी योजना पर अपनी सहमति दे दी है। अब रेलवे लाइन पूर्व प्रस्तावित स्थल से 2 किमी दूर पूरब दिशा की ओर बढ़ा दिया गया है। जिसको लेकर रेलवे बोर्ड ने भी मंजूरी प्रदान कर दी है। हसनपुर से कुशेश्वर स्थान की दूरी 19 किलोमीटर के बदले 21 किलोमीटर हो जाएगी।

कोसी-मिथिलांचल की घट जाएगी दूरी

इस योजना के पूरा होने पर मिथिलांचल के इस इलाके में विकास के द्वारा खुलेंगे वहीं, कोसी व मिथिलांचल की दूरी घट जाएगी। रेलवे लाइन से समस्तीपुर के अलावा खगड़िया व दरभंगा के लोगों को लाभ मिलेगा। उधर दक्षिण बिहार के लोगों को मिथिलांचल में आना आसान होगा। इस रेलखंड में फिलहाल हसनपुर बिथान तक ट्रेन सेवा को अनुमति पहले ही मिल गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

26 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

7 घंटे ago