Samastipur

बीते रात अचानक मथुरापुर थाने पर निरीक्षण के लिये पहुंचे समस्तीपुर SP, गल्ला व्यवसायी से हुए लूट मामले की ली जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा बुधवार की रात करीब 10 बजे के बाद मथुरापुर थाना पहुंचे। एसपी को अपने सामने देख ओडी ड्यूटी में रहे पुलिस अफसर सकते में आ गए। अन्य पुलिस कर्मी भी सावधान हो गए। मौके पर मौजूद अफसरों से उन्होंने गश्ती दल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्ती में ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। शराब व अन्य मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ सख्ती बढ़ाएं। इसके अलावा उन्होंने बुधवार की दोपहर ही बाजार समिति के पास एक गल्ला व्यवसायी से हथियार के बल पर हुए लूट मामले की भी जानकारी ली और जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये निर्देश दिये।

इसके अलावे लंबित कांडों का अनुसंधान तेजी से कराने, वारंट, थाने में लंबित समन, कुर्की का निष्पादन अति शीघ्र करने, गंभीर अपराध हत्या, लूट, गृहभेदन, दुष्कर्म, पाक्सो कांडों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। थाने में आए लोगों की समस्या सुन समाधान कराने की दिशा में ठोस पहल करने, शनिवार को लगनेवाले जनता दरबार में ज्यादा से ज्यादा भूमि विवाद के मामलों निपटाने में मदद करने का भी निर्देश दिया गया।

गल्ला व्यवसायी से लूट मामले का सीसीटीवी :

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

10 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

11 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

11 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

13 घंटे ago