Samastipur

अब समस्तीपुर में BJP के दो-दो जिलाध्यक्ष, उत्तरी से नीलम सहनी और दक्षिणी से शशिधर झा बनाये गए जिलाध्यक्ष

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। आगामी विधानसभा के चुनाव मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी भी संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के दृष्टिकोण से दोनों लोकसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल समस्तीपुर पहुंचे, जहां हरपुर एलौथ स्थिति पार्टी कार्यालय में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष की घोषणा की।

इस बार शीर्ष नेतृत्व ने समस्तीपुर जिले में लोकसभा क्षेत्र के हिसाब से दो जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। समस्तीपुर लोकसभा में पड़ने वाले चार विधानसभा समस्तीपुर, रोसड़ा, कल्याणपुर और हसनपुर को उत्तरी क्षेत्र में बांटा है। उत्तरी क्षेत्र से पहली महिला जिलाध्यक्ष के रूप में नीलम सहनी को मनोनीत किया गया है। वहीं उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले पांच विधानसभा उजियारपुर, विभूतिपुर, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर और मोरवा को दक्षिणी क्षेत्र में बांटा है।

दक्षिणी क्षेत्र से शशिधर झा को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि पहली बार समस्तीपुर को संगठन के स्वरूप में दो जिले के रूप में बांटा गया है। इन दोनों नवमनोनित जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी समस्तीपुर जिले में दस के दस विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगी। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा दो बार समस्तीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रहे। दूसरे टर्म का कार्यकाल उनका पूरा हो गया था।

प्रशांत किशोर पर बोला हमला :

वहीं डॉ. संजय जायसवाल ने जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर के उस बयान पर की 14 जनवरी के बाद नीतीश कुमार सीएम नहीं होंगे के बयान पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोगों को बोलने के लिए ही माइलेज मिलता है, उनका काम ही है बोलना। वो जिस काम के लिए बैठे थे उस पर एक शब्द नहीं बोल रहे है। अगर बीपीएससी से अगर किसी भी तरह का कोई विवाद है तो बीपीएससी चेयरमैन से बात कर इसे दूर करें।

नीतीश के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा आगामी विधानसभा चुनाव :

वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि सारी बातें सामने है, हम सभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगे। इस तरह की बातों को राजद बढ़ावा देता है, राजद के दुष्प्रचार में न फंसे। एनडीए जिनके नेतृत्व में अभी काम कर रहा है उन्हीं के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

2 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

2 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

12 घंटे ago