Samastipur

डबल म’र्डर कांड के दौरान एक मात्र जिंदा बचे प्रॉपर्टी डीलर के मित्र सुधीर मधान को ले गयी पुलिस, पूछताछ जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- शनिवार की दोपहर प्रॉपर्टी डीलर व टोटो चालक की हत्या से शहर में दहशत फैल गई। घटना के दौरान एक मात्र जीवित बचे प्रॉपर्टी डीलर विजय कुमार गुप्ता के साथी सुधीर मधान को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गयी। डबल मर्डर की घटना के बाद मृतक के पुत्र आयुष गुप्ता ने बताया कि उसके पिता को और खुद उसे लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। घर में गाड़ी होने के बावजूद उसके पिता को ई-रिक्शा से सुनसान जगह पर जमीन दिखवाने ले जाया गया। इसकी सूचना अगर उसे रहती तो वह पिता को कभी अकेले जाने भी नहीं देता।

मृतक विजय गुप्ता के पुत्र द्वारा बताया गया है कि उसके पिता की जमीनी विवाद में साजिश के तहत सुनसान जगह ले जाकर हत्या कर दी गई है। उसने कई लोगों के नाम भी पुलिस को बताए है। हालांकि अनुसंधान प्रभावित ना हो इसके लिये पुलिस ने नामजद लोगों की पहचान अभी उजागर नहीं की है। पुलिस ने मृतक प्रोपर्टी डीलर विजय गुप्ता के मित्र सुधीर मधान को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर में प्रोपर्टी डीलिंग के कारोबार में र’क्तरंजित का रहा है इतिहास, ढाई वर्ष पहले भी हुई थी गुड्डू सिंह की ह’त्या

यह भी पढ़े : दिव्यांग ई-रिक्शा चालक के परिवार को भी अपराधियों ने उजारा; दिव्यांग पत्नी, दो छोटे-छोटे बच्चे और बूढ़ी मां पर टूटा दुःखों का पहाड़

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

1 घंटा ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

7 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

8 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

9 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

9 घंटे ago