Samastipur

समस्तीपुर: भाभी की अश्लील तस्वीरें वायरल करने पर बड़े भाई ने दी सजा, शूटरों को 2 लाख की सुपारी देकर छोटे भाई को मरवाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक बड़े भाई ने अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपने ही छोटे भाई की हत्या करा दी। शूटरों को छोटे भाई की हत्या की सुपारी दे दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

दरअसल विभूतिपुर थाना अंतर्गत पटपारा गाँव के रहने वाले राजेन्द्र महतो ने अपने 22 वर्षीय बेटे रमेश कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की और बाद में रमेश का शव गंडक नदी से बरामद किया गया। समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई जाँच में तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर शुभम कुमार उर्फ रफ्तार नामक एक संदिग्ध से पूछताछ की गई। पूछताछ में शुभम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों के नाम भी बताए।

जाँच में पता चला कि मृतक रमेश कुमार का अपने भाई राजदीप कुमार के साथ विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले रमेश ने राजदीप की पत्नी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थीं। इसी बात से नाराज होकर राजदीप ने शुभम कुमार उर्फ रफ्तार को दो लाख रुपये में अपने भाई की हत्या की सुपारी दी थी। इसके लिए 50,000 रुपये एडवांस भी दिए गए थे और बाकी पैसे काम होने के बाद देने की बात तय हुई थी।

यह भी पढ़े : अंतरंग संबंध के कारण भाभी को मंजूर नहीं थी देवर की शादी तो अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर कर दी ह’त्या

शुभम ने अपने सहयोगी राजन कुमार के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और 18 दिसंबर को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रमेश की हत्या कर दी और शव को गंडक नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शुभम के अलावा राजन कुमार और मृतक के भाई राजदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। मामले का खुलासा डीएसपी रोसड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

1 घंटा ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

3 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

4 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

5 घंटे ago