समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी पुलिस ने शनिवार को मवेशी एवं वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के बरबट्टा निवासी टुनटुन दास के पुत्र सुबोध कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर मुसरीघरारी थाना कांड संख्या 166/24 में चोरी की हुई कार्गो सीएनजी तीन चक्का टेंपो तथा इस घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल, मुसरीघरारी थाना कांड संख्या 193/24 में चोरी टाटा एसी पिकअप गाड़ी, मुसरीघरारी थाना कांड संख्या 172/24 में चोरी की हुई मोबाइल फोन बरामद किया गया।
इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष मो. फैजुल अंसारी ने बताया कि इन्होंने कांड सं. 172/24 में मवेशी चोरी एवं वारिसनगर थाना कांड सं. 288/24 में मवेशी चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…