Samastipur

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, BPSC TRE-1 में ही हुई थी बहाली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/पूसा :- पूसा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग में महमदा बलुआ सीमा के निकट गुरुवार की शाम ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शिक्षक वैशाली जिले के बिसनपुर वसंत सुभई गांव के निवासी थे। उनकी पहचान संजय कुमार के पुत्र सुवेंदु कुमार (25 वर्ष) के रूप में पहचान की गयी। वे चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत स्थित स्कूल में शिक्षक थे। बीपीएससी टीआरई-1 में उनकी बहाली हुई थी।

वहीं दूसरी ओर घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में ढोली की ओर जा रहा था। वहीं विपरीत दिशा से बाइक से शिक्षक आ रहे थे। दोनों में आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि ट्रक का एक लाइट बंद था। संभवत उसी कारण शिक्षक की बाइक ट्रक की चपेट में आयी। हादसे की की खबर मिलते ही पूसा थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

5 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

6 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

6 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

11 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago