समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खासकर बाइक चालकों की गहन जांच की गयी। वाहनों के कागजात के साथ हेलमेट की जांच की गयी। इस क्रम में बगैर हेलमेट बाइक चलाने वाले बाइक सवारों से जुर्माना भी वसूला गया। वहीं हेलमेट भी दिया गया। बताया गया है कि आईजी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।
समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में बाजार समिति के पास बुधवार को सदर सर्किल इंस्पेक्टर शिव कुमार यादव व मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने वाहनों की जांच की। उन्होंने बताया कि विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत बगैर हेलमेट वाले बाइक चालकों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं पांच बाइक चालकों को हेमलेट खरीदकर दिया गया।
इसके अलावे कल्याणपुर थाने की पुलिस ने तीरा जटमलपुर, कल्याणपुर एवं मुक्तापुर में वाहनों की जांच की। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान बगैर हेलमेट व पर्याप्त कागजात आदि नहीं रहने के कारण सात बाइक जप्त कर 12 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने सभी बाइक चालक को ट्रैफिक नियम की जानकारी देते हुए नियम का पालन करने की सलाह दी। खानपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने बुधवार सुबह इलमासनगर स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं समस्तीपुर शहर में भी नगर व मुफस्सिल के अलावे ट्रैफिक थाने की पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इस अभियान में अपर थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, एसआई सुबोध कुमार, अनिल कुमार, पूनम देवी, अनिल कुमार, सहित खानपुर पुलिस शामिल थी। बाइक एवं चार पहिए वाहनों के डिक्की एवं कागजातों की जांच की गई। 35000 रुपए का चलान काटा गया। हेलमेट नहीं पहनने वाले लोगों को कड़ी फटकार लगाई गई।
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…