Bihar

सावधान! ACS सिद्धार्थ रोज 10 स्कूलों के शिक्षकों को करेंगे वीडियो कॉल, मोबाइल नंबर जान लीजिए…आपको कॉल कभी भी जा सकता है

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग और शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ के द्वारा आए दिन कई फरमान जारी किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने एक नया फरमान जारी किया है। एसीएस के इस फरमान से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, एससीएस एस. सिद्धार्थ अब प्रतिदिन 10 स्कूलों के शिक्षकों से वीडियो कॉल पर बात करेंगे।

शिक्षकों से होंगे रूबरू :

मिली जानकारी अनुसार एससीएस एस. सिद्धार्थ ने सभी शिक्षकों को जानकारी देते हुए कहा है कि अब हर दिन वो 10 स्कूल के शिक्षकों से रूबरू होंगे। वीडियो कॉल पर शिक्षकों से बातचीत करेंगे। एस. सिद्धार्थ ने अपना नंबर भी जारी किया है। इसी नबंर से वो एस. सिद्धार्थ ने बातचीत करेंगे। इसके लिए सभी शिक्षकों को आदेश दे दिया गया है।

हर दिन करेंगे 10 स्कूलों को वीडियो कॉल :

बता दें कि, विद्यालयों के निरीक्षण के लिए प्रतिदिन 10 विद्यालयों के शिक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की जाएगी। एस. सिद्धार्थ लगातार शिक्षकों के लिए नए नए फरमान जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने यह फरमान जारी किया है। एस. सिद्धार्थ ने कॉलिंग नंबर भी जारी किया है। एस सिद्धार्थ के कॉलिंग नबंर +91 91534 68895 से वीडिय़ो कॉल हर दिन की जाएगी।

नबंर किया जारी :

एसीएस एस. सिद्धार्थ ने इसकी सूचना देते हुए कहा कि, “प्रतिदिन 10 विद्यालयों के शिक्षकों को वीडियो कॉल की जाएगी, यह मेरे मोबाइल +91 91534 68895 से होगी, कृपया सभी संबंधितों को इस नंबर से वीडियो कॉल लेने के लिए सूचित करें। वीडियो कॉल का उपयोग विद्यालय, बच्चों की उपस्थिति आदि देखने के लिए किया जाएगा, यह प्रत्येक कार्य दिवस में किया जाएगा”।

शिक्षा विभाग ने दी जानकारी :

बता दें कि, बिहार में लाखों की संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति करने के बावजूद सरकारी स्कूलों में कक्षा तीन, पांचवीं और आठवीं के छात्रों की स्थिति में सुधार नहीं हो पाई है। यह बच्चे अभी भी पाठ्य पुस्तक को धाराप्रवाह पढ़ने एवं जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग के प्रश्न को सही-सही हल करने में कमजोर पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद शिक्षा विभाग ने बीते दिन दी थी।

शिक्षा विभाग ने खुद किया छात्रों का Assessment :

शिक्षा विभाग के अनुसार राज्य के 1000 विद्यालयों के वर्ग 03. 05 एवं 08 के 25000 छात्रों का assessment किया गया। उक्त क्रम में यह पाया गया कि पाठ्य पुस्तक को धाराप्रवाह पढ़ने एवं जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग के प्रश्न को सही-सही हल करने में और अभ्यास की आश्यकता है। शिक्षा विभाग ने माना है कि अकादमिक सत्र 2024-25 की शेष अवधि में कक्षा 01 से 08 तक के छात्रों में Reading Skill एवं Mathemetical Skill को विकसित किया जाना आवश्यक है ताकि इन छात्रों का आधार मजबूत हो सके एवं वे अगली कक्षा के लिए तैयार हो सकें।

मैथ्स की हर दिन लगेगी स्पेशल क्लास :

शिक्षा विभाग ने कहा है कि शिक्षण सत्र के समाप्त होने में तीन महीने का समय शेष है। ऐसे लगभग 100 दिनों की शेष अवधि में सभी विद्यालयों में प्रतिदिन कक्षा 01 से 08 तक छात्र के लिए Basic Math एवं Maths के प्रश्नों को त्वरित गति से हल करना अनिवार्य रूप से सिखाया जाय।

एक घंटे का स्पेशल Reading Class :

इसी तरह शिक्षा विद्यालय ने निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयो में कक्षा 01 से 08 तक के छात्र के लिए प्रतिदिन एक घण्टा Reading Class अनिवार्य रूप से आयोजित की जाय जिसमें प्रत्येक बच्चा को पाठ्‌यपुस्तक पढ़ना सिखाया जाय। शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है छात्रों के स्पेशल क्लास के लिए वर्ग शिक्षक जिम्मेवार होंगे, जो क्रमानुसार कक्षा के प्रत्येक बच्चा से पाठ पढ़वाएँगे एवं गणित के बेसिक प्रश्न हल करवाएँगे।

हर सोमवार को होगा टेस्ट :

हर सोमवार को होगा टेस्ट छात्राओं के Reading Skill एवं Mathemetical Skill की प्रगति का साप्ताहिक मूल्यांकन प्रत्येक, सोमवार को सम्बन्धित वर्ग शिक्षक द्वारा किया जाएगा। वर्ग शिक्षक छात्रों को रविवार के लिए होमवर्क देंगे, ताकि वे सोमवार के टेस्ट हेतु तैयारी कर सकें। प्रत्येक सोमवार को प्रथम घंटा reading test हेतु एवं दूसरा घंटा mathematical test हेतु निर्धारित होगा।

छात्रों का होगा मूल्यांकन :

शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि SCERT के परामर्श से Test paper तैयार कराया जायेगा। हालांकि यह भी कहा गया है कि Test paper उपलब्ध कराने की प्रतीक्षा नहीं की जाएगी। तब तक वर्ग शिक्षक अपने स्तर से Test paper तैयार करेंगे एवं तद्‌नुसार छात्रों का मूल्यांकन करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

30 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

12 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

13 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

13 घंटे ago