Samastipur

शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर RPF ने बरामद की 160 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- आरपीएफ शाहपुर पटोरी की टीम ने रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर 160 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ इंचार्ज दीपक कुमार सिंह ने बताया कि वे अपने सहकर्मियों के साथ शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर गस्त कर रहे थे। इसी क्रम में दिन के 10:29 बजे 14618 डाउन जनसेवा एक्सप्रेस शाहपुर पटोरी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर रुकी।

ट्रेन के रुकते ही उनकी नजर दो युवकों पर पड़ी। दोनों अपनी पीठ पर वजनी पिठ्ठू बैग लेकर ट्रेन से उतरे और स्टेशन से बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। दोनों की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका गया तो वे भागने लगे। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ बैग की तलाशी ली गई तो दोनों बैग से 80-80 टेट्रा पैक शराब मिली। जिसके बाद दोनों धंधेबाजों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान क्रमश: पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत निवासी देवेंद्र सहनी के पुत्र महेश कुमार एवं रुदल राय के पुत्र बबलू कुमार के रूप में की गई है। दोनों धंधेबाज उत्तर प्रदेश से ट्रेन द्वारा शराब लेकर आ रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

15 मिनट ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

9 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

9 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

9 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago