Bihar

बिहार में कैसे चल रहा जनरल रेल टिकट से टेंपरिंग का खेल, होटल में रेड; 140 माइक्रो मुहर और कैश बरामद

जेनरल टिकट से टेंपरिंग (छेड़छाड़) कर यात्रियों से बेचने वाले गिरोह के खिलाफ मुजफ्फरपुर आरपीएफ ने सोमवार की सुबह कार्रवाई की है। यूटीएस हॉल और काउंटर से चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 30 असली और टेंपरिंग जेनरल टिकट मिले। अधिकतर टिकट मुजफ्फरपुर-बेंगलुरू के थे। कुछ टिकट पटना-नेऊरा और पटना-आरा के भी थे।

शातिरों की निशानदेही पर पटना स्टेशन रोड के एक होटल में छापेमारी कर देश के सभी प्रमुख स्टेशनों के नाम वाली 140 माइक्रो मुहर और दो हजार रुपये कैश भी जब्त किये। फिलहाल सभी से आरपीएफ पोस्ट पर पूछताछ की जा रही है। इसकी पुष्टि सोनपुर रेलमंडल के आरपीएफ कमांडेंट अमिताभ ने की है। बताया कि ये मुजफ्फरपुर के अलावा पटना, दरभंगा, मधुबनी, जयनगर और बरौनी स्टेशन पर फर्जीवाड़ा करते थे।

शाम से शुरू होता है टेंपरिंग का खेल

आरपीएफ की पूछताछ में शातिरों ने बताया कि वे लोग शाम में पटना पहुंचते हैं। वहां स्टेशन रोड स्थित होटल में कमरा लेते हैं। फिर जंक्शन जाकर कई बार में कम दूरी के जेनरल टिकट खरीदते हैं। फिर होटल के कमरे में आते हैं। एक केमिकल से पहले से छपा टिकट के अक्षर को मिटाते हैं। फिर माइक्रो मुहर का इस्तेमाल कर टिकट के साथ टेंपरिंग कर दूसरे-दूसरे स्टेशनों का टिकट बनाते हैं। उमेश सहनी इस गिरोह का मास्टरमाइंड है।

इसे लेकर आरपीएफ ने मुजफ्फरपुर के पारू गोकुला के उमेश सहनी, सरैया निवासी दशरथ सहनी व संतोष साह और वैशाली के बेलसर निवासी विगू राम के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

5 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

8 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

18 घंटे ago