समस्तीपुर : विधानसभा में लोक लेखा समिति के सभापति और राजद के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र समस्तीपुर पहुंचे। जहां अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बाद में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राजनीति परिस्थितियों का खेल है। इसमें न कोई दोस्त होता है और न कोई दुश्मन। पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे साथ रहे है। लालू प्रसाद यादव के साथ उन्होंने राजनीति शुरू की है। ये लोग जेपी आंदोलन से साथ है। लेकिन गलती से देशद्रोहियों के साथ चले गए है। लेकिन पुनर्विचार कर रहे है।
मुख्यमंत्री जी को रात में सपना आता है और उठ कर सोचते है कि कंहा चले आये है। इसलिए वो अपना मन बदल रहे है। उन्होंने खरमास के बाद खेला होने का संकेत दिया। वहीं लोक गायिका देवी के द्वारा रघुपति राघव राजा राम गाने को रोक कर जय श्रीराम के नारे लगाने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
भाई वीरेंद्र ने कहा कि देश मे लोकतंत्र खतरे में है। बीजेपी के लोग लोकतंत्र को पसंद नही करते है। ये लोग संविधान रचयिता डॉ. भीम राव अंबेडकर को भी नही मानने है। आज जो कुछ लोक गायिका देवी के साथ हुआ यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके नेता और कार्यकर्ता उनसे माफ़ी मांगने की बात कह रहे है। लोकतंत्र तो खतरे में है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये लोग महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के खानदान है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11…
समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सरकारी कार्यालयों के कामकाज को पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बनाने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…