Samastipur

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर टैंकर लगे पीकअप और स्कॉर्पियो में टक्कर, जानमाल का कोई हताहत नहीं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर मोरदीवा में बुधवार की देर रात एक स्कॉर्पियो और तेल टैंकर लदे पीकअप की बीच टक्कर हो गई। हालांकि इसमें कोई जानमाल का हताहत नहीं हुआ, वहीं दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना को लेकर बताया जाता है कि आगे-आगे चल रहे एक ट्रक के द्वारा एकाएक ब्रेक मारने पर पीछे से जा रहे एक तेल लदे टैंकर ने उसमें ठोकर मार दिया।

वहीं पीछे से आ रहे एक स्कॉर्पियो ने भी पीकअप के पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे पिकअप और स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि ट्रक चालक ट्रक को लेकर वहां से निकल गया। सूचना पर पहुंचे ट्रैफिक थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस भी पहुंची। हालांकि ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनीलकांत ने बताया कि किसी भी पक्ष के द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। दोनों गाड़ी को उसके आॅनर के द्वारा ले जाया गया है। आवेदन मिलने टर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘फोटो से फोटो’ बनाकर फर्जी हाजिरी लगाना शिक्षक को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…

2 घंटे ago

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

18 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

23 घंटे ago