Samastipur

समस्तीपुर सरकारी बस स्टैंड के खस्ताहाल को सुधारने के लिए निगम देगा फंड, पुराने भवन को भी तोड़कर बनाया जाएगा नया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से संचालित समस्तीपुर प्रधान डाकघर के सामने स्थित पुराने व खस्ताहाल सरकारी बस स्टैंड के विकास की कवायद चल रही है। नगर निगम ने इसकी खस्ताहाल की स्थिति को सुधारने की योजना बना रखी है। इस योजना को जमीनी रूप देने के लिए नगर निगम अपने आंतरिक स्रोत से राशि खर्च करेगा। योजना के तहत सरकारी बस स्टैंड परिसर में ईंट सोलिंग का कार्य किया जाएगा। साथ ही पीसीसी ढलाई के अलावा चबूतरा का निर्माण किया जाना है। बस स्टैंड के काफी पुराने व खस्ताहाल भवन को तोड़ कर नया भवन बनाया जाएगा।

वर्तमान में इस बस स्टैंड परिसर से समस्तीपुर से मुसरीघरारी पथ के निकट से ओर से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का परिचालन किया जाता है। शुरुआत में यानि वर्षों पूर्व बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का टिकट काउंटर इस बस स्टैंड में चालू था जो पिछले कई सालों से बंद है। यह टिकट काउंटर जिस भवन में खुला हुआ था, उसकी हालत खस्ता है। यह भवन बस स्टैंड परिसर में पश्चिम दिशा से (पीएचईडी कार्यालय के निकट) स्थित है।

बस स्टैंड के लंबे चौड़े परिसर में चहारदीवारी नहीं है। इसके कारण पूरा परिसर अतिक्रमित है। कई व्यवसायिक गाड़ियां परिसर में एक साइड लगाई जाती है। इसके अलावा अन्य लोग भी अपना निजी सामान रखते हैं। कुछ स्थल पर कचड़ा का ढेर लगा हुआ है। समस्तीपुर जब नगर परिषद था, उस समय वहां के कई बेकार व अनुपयोगी सामान यहां रखे गए थे, जो सही रखरखाव व देखभाल नहीं होने की वजह से रखे रखे बेकार हो गए हैं।

इन सामानों में ट्रैक्टर, मोबाइल शौचालय, पंपिग सेट आदि हैं। पूरा परिसर गंदगी और जंगल से पटा है। बिजली नहीं रहने से रात में परिसर भूतबंगला की तरह दिखता है। मामले में मेयर अनिता राम ने बताया कि सरकारी बस स्टैंड का जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया गया है। आंतरिक संसाधन मद से सारे कार्य किए जाने हैं। फंड की उपलब्धता के बाद काम शुरू किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

1 घंटा ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

2 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

2 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

2 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

12 घंटे ago