Samastipur

समस्तीपुर की सांसद शांभवी पर चिराग पासवान ने जताया भरोसा, लोजपा (रामविलास) में मिली बड़ी जिम्मेदारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार की संगठनात्मक मजबूती और नीतिगत कार्यक्रमों के सुचारू कार्यान्वयन के लिए ‘समीक्षा कार्यान्वयन कमिटी’ (बिहार) का गठन किया गया है। फिलहाल समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी को लोजपा (रामविलास) की समीक्षा कार्यान्वयन कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है। आपको बता दें कि यह कमिटी प्रभारी टीम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट, संगठनात्मक बदलाव और आगामी कार्य योजनाओं को लागू करने में प्रमुख भूमिका निभाएगी।

समीक्षा कार्यान्वयन कमेटी के सदस्य :

1. शांभवी, सासंद (अध्यक्ष)

2. अरविन्द सिंह

3. डॉ. अभिषेक सिंह

4. पवन राज

5. कोमल सिंह

6. संजय सिंह

7. सुरेंद्र विवेक

8. अंशु प्रियंका

9. मनीष सिंह

कमेटी की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां :

1. प्रभारी टीम द्वारा प्रस्तुत समीक्षा रिपोर्ट को लागू करवाना और सख्ती से पालन करवाना।

2. प्रभारी टीम द्वारा प्रस्तावित संगठन में नई नियुक्तियों और बदलावों को प्रभावी बनवाना।

3. प्रभारी टीम द्वारा समीक्षा की गई जिला अध्यक्षों और संभावित उम्मीदवारों के आगामी 3 महीनों के कार्यक्रमों को तैयार करवाना और लागू करवाना।

4. इन कार्यक्रमों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से लागू करवाना।

5. रैली तैयारी के लिए जिला अध्यक्षों और संभावित उम्मीदवारों के विधी-व्यवस्वथा की 5 दैनिक बुकिंग की रिपोर्ट लेना और व्यवस्था सुनिश्चित करवाना।

6. प्रभारी टीम द्वारा समीक्षा की गई जिलों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाना।

7. पार्टी के विकास और संगठनात्मक मजबूती के लिए अन्य आवश्यक कदम उठाना।

Avinash Roy

Recent Posts

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

10 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

10 घंटे ago