Samastipur

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में ग्रामीण रक्तदान संघ की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पार्षद अरुण सिंह और ग्रामीण रक्तदान संघ के अध्यक्ष राजकुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में रेड क्रॉस रक्त केंद्र, समस्तीपुर की टीम ने रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर जिला पार्षद अरुण सिंह ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। सड़क दुर्घटना, बड़ी सर्जरी, प्रसव तथा गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में रक्तदान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शिविर के संयोजक गोलू और संजीव ने कहा कि नियमित रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। शिविर में बबलू कुमार, गोलू कुमार, सुमंत कुमार, सुधीर कुमार, अंगज कुमार, अविनाश, अविनाश कुमार, मनोरंजन गिरी समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के सचिव विशाल कुमार, कार्यकारिणी सदस्य कुंदन कुमार और कुणाल कुमार ने लोगों को जागरूक करने के साथ रक्तदान में सहयोग किया। रेड क्रॉस की ओर से सीनियर तकनीशियन नवीन कुमार और शिवम कुमार मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

47 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

2 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

14 घंटे ago