Bihar

जिया हो बिहार के लाला… समस्तीपुर के वैभव का बल्ले से धमाका, U-19 Asia Cup में ठोक दिया तूफानी अर्धशतक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

छोटा पैकेट और बड़ा धमाका…. ये 13 साल के वैभव सूर्यवंशी पर बिल्कुल फिट बैठता है, जिन्होंने भारत की तरफ से अंडर-19 एशिया कप के मैच में हाफ सेंचुरी जड़ दी हैं। उन्होंने ये अर्धशतक यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में ठोका।

उनके अलावा ओपनर आयुष का बल्ला भी गरजा। उन्होंने भी अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के बीच 100 रन से ज्यादा की साझेदारी के दम पर भारत ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बता दें कि हाल ही में सऊदी अरब में आयोजित हुई आईपीएल 2025 नीलामी में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा और वह आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे युवा प्लेयर बने। वह समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहन वाले हैं।

Vaibhav Suryavanshi ने U19 Asia Cup में ठोकी तूफानी फिफ्टी

13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शारजाह स्टेडियम में बल्ले से मैदान के चारों तरफ जिस तरह से शॉट्स लगाकर बैटिंग की वह वाकाई तारीफ के लायक हैं। वैभव ने यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में 46 गेंदों पर 76 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 165 का रहा। वैभव सूर्यवंशी शुरआत से ही फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वह आज शतक बनाने के मूड में हैं।

वैभव को आयुष का साथ मिला, जिन्होंने 51 गेंदों पर 67 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इन दोनों की शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने यूएई को 10 विकेट से रौंदा। यूएई ने मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया था, जो उनके काम नहीं आया।

Vaibhav Suryavanshi को ‘X’ पर कहा जा रहा मिनी ऋषभ पंत

पहले बैटिंग करते हुए यूएई की टीम 137 रन पर सिमट गई थी। इस तरह भारत ने यूएई को हराकर अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। बता दें कि वैभव को हाल ही में आईपीएल 2025 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा रहा है कि राजस्थान की पसंद में कोई खराबी नहीं हैं। वैभव के इस धमाकेदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें मिनी ऋषभ पंत सोशल मीडिया पर कहा जा रहा हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

9 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

9 घंटे ago