समस्तीपुर : जानकी एक्सप्रेस ट्रेन में लाखों रुपये के आभूषण की चोरी मामले का रेल पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से नगद व जेवर भी बरामद किए है। मामले में रेल पुलिस ने खगड़िया जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के झितिकीया गांव में छापेमारी कर एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी ने पूछताछ के दौरान चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। तीनों के पास से चोरी के लगभग 21 लाख रुपये के जेवर व 6 लाख 58 हजार रुपये नगद बरामद किया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि चित्रगुप्त नगर खगड़िया निवासी रचना कुमारी खगड़िया से समस्तीपुर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन से आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में स्वर्ण आभूषण के साथ नगदी की चोरी कर ली गई। इस मामले में रेल थाना समस्तीपुर में पीड़ित के पिता सुबोध सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। मामला दर्ज होने के बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर समस्तीपुर रेल डीएसपी रोशन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को आभूषण व नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी रोशन कुमार गुप्ता ने समस्तीपुर राजकीय रेल थाने पर प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…
पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…
बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…
बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…