Samastipur

समस्तीपुर में नीलगाय पर चलाई गोली, खेत में घास काट रही नाबालिग लड़की को लगी; शिकारी हुआ फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डढ़िया असाधर गांव में रविवार को चौर में नीलगाय पर एक शिकारी ने गोली चलाई। इस दौरान वह गोली घास काट रही एक किशोरी को जा लगी। ‌किशोरी के दाहिने जांघ में गोली लगी है, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से शहर के काशीपुर स्थित माला नर्सिंग होम में डॉ. सौरव के यहां निजी भर्ती कराया गया है। नाबालिग की पहचान डढ़िया असाधर गांव के मो. वकील की पुत्री तबस्सुम (14 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही अंगार घाट थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। उधर गोली लगते ही शिकारी फरार हो गया।

किशोरी की मां ने बताया कि तबस्सुम बकरी के लिए घास लेने के लिए डढ़िया असाधर गांव के चौर में गई थी। वहां पर तीन-चार लोग नीलगाय की शिकार कर रहे थे। इधर-उधर भटक रहे नीलगाय पर गोली चला रहे थे। इसी दौरान घास काट रही तबस्सुम को जांघ में एक गोली लग गई। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर शिकारी वहां से भाग खड़ा हुआ। उधर हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल किशोरी को समस्तीपुर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां किशोरी का उपचार चल रहा है। ‌

इधर अंगारघाट थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि कुछ शिकारी डढ़िया असाधर गांव स्थित चौर में नीलगाय पर गोली चला रहे थे। गोली किशोरी को जांघ में जा लगी है। नीलगाय का शिकार करना कानूनन अपराध है। इस घटना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शिकारी के बारे में पता लगाया जा रहा है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

2 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

2 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

3 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

16 घंटे ago