समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया पंचायत अंतर्गत 36 नंबर रेलवे गुमटी के पास से पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर एक चार चक्का वाहन से शराब बरामद किया है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी की एक चार चक्का गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की तस्करी होने वाली है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर गाड़ी छोड़ कर सभी फरार हो गए।
गाड़ी की तलाशी लेने पर 17 कार्टन में रखे 151.38 लीटर शराब मिली। इसको लेकर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा निवासी बब्लू सिंह के पुत्र उज्वल सिंह, लोकनाथपुर गंज दिलीप के पुत्र मनोरंजन झा, पगड़ा निवासी मनोज कुमार के पुत्र अंकित विराट, घाट नवादा निवासी विश्वास कुमार के पुत्र नीतीश कुमार पर शराब की तस्करी करने को लेकर नामित प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
निशांत कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ले ली है। पटना स्थित जेडीयू कार्यालय…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज आधिकारिक तौर पर जेडीयू का…
बख्तियारपुर-ताजपुर पुल और बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आरओबी का निर्माण किया जा रहा है.…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक…
बिहार के बेगूसराय निवासी सेना के जवान झारखंड के गुमला में शहीद हो गए। देर…
समस्तीपुर/पूसा : अगले 10 व 11 मार्च के आसपास समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी एवं…