Samastipur

समस्तीपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष चुनाव में 15 मतो से उदय ने की जीत हासिल, जीत के बाद आजीवन शराब न पीने की दिलायी गई शपथ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला परिषद के उपाध्यक्ष चुनाव में बुधवार को ठाकुर उदयशंकर सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने मोहनपुर प्रखंड के जिला पार्षद अनुज राय को 15 मतों से हराकर उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया। चुनाव में ठाकुर उदयशंकर को 32 और अनुज को 17 मत मिले। जीत के बाद प्रभारी जिलाधिकारी अजय कुमार तिवारी ने पद एंव गोपनीय तथा आजीवन शराब न पीने की शपथ दिलायी।

विदित हो कि जिला परिषद की उपाध्यक्ष अंजना कुमारी से नाराज पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था जिस पर 7 अगस्त को कलेक्ट्रेट में बहस के बाद मतदान हुआ था। उसमें तत्कालीन उपाध्यक्ष को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इसके खिलाफ वे कोर्ट में गयी थी। लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद चुनाव आयोग ने अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया के बारे में प्रशासन से कुछ बिन्दुओं पर सवाल जवाब किया था।

जवाब से संतुष्ट होने के बाद डीएम को 4 दिसम्बर को उपाध्यक्ष का चुनाव कराने का आदेश दिया था। उसके आलोक में बुधवार को चुनाव कराया गया। चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी। वहीं जिला पार्षदों के अलावा जिला परिषद के कामकाज में रूचि लेने वालों में सुबह से ही गहमागहमी बनी हुई। जिला पार्षदों के चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट के सभागार में जाने तक एके दूसरेे के खेमे में सेंध लगाने में दोनों उम्मीदवार के समर्थक व शुभचिंतक जुटे हुए थे। जब सभी जिला पार्षद चुनाव के लिए सभागार में चले गये तो बाहर अलग अलग खेमों में बंटे समर्थक जीत हार का आंकलन करने में लगे हुए थे।

उनकी इस बात में अधिक रूचि थी कि कौन जिला पार्षद आया और कौन नहीं आया। कौन किससे बात कर रहा है। विदित हो कि जिले में जिला परिषद के सदस्यों की संख्या 51 है। जिसमें से 49 ने मतदान में भाग लिया। पूर्व उपाध्यक्ष अंजना कुमारी ने चुनाव में भाग ही नहीं लिया तबकि एक महिला जिला पार्षद ने मतदान नहीं किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago