समस्तीपुर/पूसा : अगले 10 व 11 मार्च के आसपास समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी एवं शिवहर जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट वर्षा हो सकती है। इस अवधि में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं। शेष दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 11 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार इस अवधि में औसतन 10-12 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 एवं दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री एवं न्यूनतम 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर भूईधारा डीह मोहल्ले में चोरों ने एक बंद…
बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी नई…
वैशाली के कटहरा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर का कथित तौर पर रिश्वत लेते…
समस्तीपुर : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की…
समस्तीपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड 31 में गुरुवार की सुबह उस समय…