Samastipur

BRB कॉलेज में NSS व खेल पदाधिकारी को हटाने का आदेश रद्द हो नहीं तो होगा अनिश्चितकालीन आंदोलन : आइसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा ने बीआरबी कॉलेज प्रशासन की प्रशासनिक अराजकता, शिक्षकों के साथ भेदभाव करने के विरोध में गुरुवार को बीआरबी कॉलेज के प्रधानाचार्य को पत्र सौंप एनएनएस व खेल पदाधिकारी को हटाने का आदेश रद्द करने की मांग करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि बीआरबी कॉलेज के एनएसएस पदाधिकारी शबनम कुमारी, जो कोर्स वर्क करने के दौरान छुट्टी पर होने के बावजूद विश्वविद्यालय स्तरीय यूथ फेस्टिवल में बीआरबी कॉलेज से छात्र-छात्राओं को अपने नेतृत्व में सम्मिलित करायी है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए पदक भी जीते। लेकिन, बाहरी असामाजिक तत्व जो कॉलेज के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर कॉलेज में दहशत फैलाने का काम करते रहते हैं।

उनलोगों के खिलाफ प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा प्रशासन को पत्राचार करते हुए एफआईआर भी दर्ज करायी गयी थी। आज उसी के इशारे पर कॉलेज में प्रशासनिक अराजकता का माहौल कायम किये हुए है, जिसका छात्र संगठन आइसा कड़ी निंदा करता है। इस घटना को देखने के बाद महसूस हो रहा है कि बदले के भावना से लगाये गये बेबुनियाद आरोप पर बिना जांच व स्पष्टीकरण मांगे महिला एनएसएस एवं खेल पदाधिकारी को पद मुक्त कर दिया गया। प्रधानाचार्य एनएसएस सह खेल पदाधिकारी के पद मुक्त से जुड़े कार्यालय आदेश को वापस नहीं लेते हैं, तो अनिश्चितकालीन आंदोलन चला कर आवाज बुलंद की जायेगी। मौके पर आइसा कॉलेज इकाई विवेक कुमार, विशाल कुमार, सोनू कुमार, आयुष कुमार, मो. अफरोज आदि मौजूद थे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

4 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

7 घंटे ago