समस्तीपुर/बिथान :- प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय उजान में शुक्रवार की संध्या विद्यालय में पठन-पाठन समाप्ति के बाद प्रधानाध्यापक एवं चार अन्य शिक्षकों के कहने पर इंटर क्लास की छात्राओं से विद्यालय में चिकन (मुर्गा) बनबाया गया। चिकन बनने के बाद देर संध्या तक बच्ची घर नहीं पहुंचने पर कई अभिभावक अपनी बच्ची को खोजबीन करते हुए विद्यालय पहुंचे। जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं अन्य चार शिक्षकों को देखा गया। जब शिक्षको से छात्राओं को विलंब होने और घर नहीं पहुंचने के बारे में पूछा गया तो, बताया गया कि सभी घर चली गई है।
वहीं, विद्यालय में खेल रहे छोटे बच्चों ने बताया कि दीदी को सर ने शौचालय रूम में बंद कर दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शौचालय से बच्ची को निकाल कर घर भेजवाया। आक्रोशित ग्रामीण देर रात्रि तक हंगामे करते रहे। घटना की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा को दूरभाष के माध्यम से दी गयी। बीइओ के कहने पर ग्रामीणों ने सभी शिक्षकों को रात में छोड़ दिया। इसके बाद शनिवार को दिन के दो बजे विद्यालय परिसर में ग्रामीणों एवं अभिभावकों के बीच एक बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों ने शिक्षकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।
बीईओ ने आश्वासन दिया कि गलती करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शांत किया। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षकों पर कार्यवाही नहीं होने पर सोमवार के दिन विद्यालय में ताला बंद किया जायेगा। बीईओ श्री मिश्रा ने बताया कि घटना सत्य है। वरीय अधिकारियों को संज्ञान में दिया गया है। दोषी प्रभारी प्रधानाध्यापक व घटना में संलिप्त अन्य शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…